National News - राष्ट्रीयTOP NEWSफीचर्ड

अरविंद पर जमकर बरसे सुब्रमण्यन स्वामी

एजेंसी/ l_swami-1466667355बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सांसद सुब्रमंण्यम स्वामी ने आरबीआई के गवर्नर रघुराम राजन के बाद अब मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन के खिलाफ जमकर हमला करते हुए नजर आ रहे हैं। स्वामी ने ट्‌विटर पर अरविंद के खिलाफ हमले करते हुए कहा कि कैसे एक भारतीय, जिसे देशभक्त कहा जा रहा है, भारत के खिलाफ दूसरे देश को सलाह दे सकता है। 

स्वामी ने गुरुवार को अपने ट्वीट में कहा, ‘एक भारतीय, जिसे देशभक्त बताय़ा जा रहा है, क्या विदेशी देश को जहां पर वह काम करता है, भारत को नुकसान पहुंचाने की सलाह दे सकता हैं, क्या ऐसे शख्स को माफ किया जा सकता है? अगर ऐसा है तो वह अपनी मांग को खारिज कर सकते हैं।’

सरकार से बाहर निकालने की मांग

बता दें कि इससे पहले भी स्वामी ने अरविंद सुब्रमण्यन पर हमला किया था। स्वामी ने मुख्य आर्थिक सलाहकार पर निशाना साधते हुए सरकार से उन्हें निकाल बाहर करने की बात कही। स्वामी ने अपने ट्वीट में सरकार से कहा है कि सुब्रह्मण्यन अमेरिका के पुराने पिट्ठू हैं और बौद्धिक संपदा से जुड़े एक विवाद में उन्होंने भारत की बजाए अमेरिका समर्थन किया था इसलिए उन्हें निकाल बाहर करना चाहिए।  

मुख्य आर्थिक सलाहकार के समर्थन में आए जेटली  

जेटली ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में पूछे गए सवाल पर कहा कि सरकार को मुख्य आर्थिक सलाहकार सुब्रह्मण्यन पर पूरा भरोसा है और वह उनके कामकाज से खुश हैं। सुब्रह्मण्यन राजन के साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में काम कर चुके हैं। वर्ष 2014 में उन्हें राजन के स्थान पर मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया गया था।

दिग्विजय सिंह से बोले- अगले वित्त मंत्री बनना चाहते हैं स्वामी

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी का असली निशाना वित्त मंत्री अरुण जेटली हैं। सिंह ने रिवर्ज बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर रघुराम राजन के बाद मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रह्मण्यन के बारे में दिए गए स्वामी के बयान पर तंज कसते हुए ट्विटर पर लिखा है कि स्वामी इन दोनों की आड़ में असली निशाना जेटली पर साध रहे हैं। लगता है कि नरेन्द्र मोदी सरकार में अगला वित्त मंत्री वहीं बनने जा रहे हैं।

 
 

Related Articles

Back to top button