अजब-गजब

…अरे ऐसा क्या हुआ, जो इस जोड़े की शादी की ‘भयानक’ तस्वीरें हो गईं वायरल

bad-wedding-photo_650x400_81460538975 (1)एजेन्सी/ नई दिल्ली: कई लोगों की शादी की कहानी किसी परी कथा जैसी होती है, लेकिन इस जोड़े के साथ ऐसा नहीं हुआ। एक नई नवेली दुल्हन ने फेसबुक पर अपनी तस्वीरें पोस्ट कर लोगों को चेताया कि कैसे एक कैमरा आपकी यादगार पलों को भयानक ख्वाब में बदल सकता है।

जैक्लिन यिंग ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ‘आप तब क्या करेंगी, जब आपको आपकी शादी की तस्वीरें मिलती हैं और आप उसमें बेहद निराश दिख रही हों? क्या आप गुस्सा होंगी? उन्हें देखेंगी और इन पर आंसू बहाएंगी?’

bad-wedding-photo_650x400_41460539195उन्होंने इसके 21 उदाहरण भी पेश किए हैं, जिन्हें आप कोडक मोमेंट (याद है न?) तो कतई नहीं कह सकते। उनकी तस्वीरों पर सोशल मीडिया पर भी खूब चुटकी ली जा रही है।
vodka-meme_650x400_51460538946
और अब मैशेबल सहित कई वेबसाइटों पर उनके किस्से चल रहे हैं। शायद इससे उन खराब तस्वीरों से जुड़ी कुछ अच्छी यादें उन्हें मिल जाएं।bad-wedding-photo_650x400_61460539239

वहीं फेसबुक पोस्ट में जिस फोटोग्राफर पर उन्होंने अपनी छवि खराब करने का आरोप लगाया था, उसने अब इस दुल्हन को कॉफी का न्योता दिया है।

Related Articles

Back to top button