फीचर्डराष्ट्रीय

असम पहुंचे PM मोदी, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे दौरा

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में भयंकर बाढ़ का कहर जारी है। बाढ़ का जायजा लेने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी असम पहुंच गए हैं थोड़ी देर में प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेंगे। असम में अब तक 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जबकि हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। कितने गांव और जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।इससे पहले पीएम ने गुजरात में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का विशेष विमान से हवाई दौरा किया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में बाढ़ में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की है। प्रधानमंत्री कायार्लय की ओर से कहा गया कि मोदी ने राज्य में बाढ़ के कारण गंभीर रूप से घयल लोगों के लिए भी 50,000-50,000 रुपे की सहायता की घोषणा की है।

पीएमओ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी बाढ़ के हालात के मद्देनजर उच्च स्तरीय बैठकें लेंगे। इसमें असम, अरूणाचल प्रदेश, नगालैंड तथा मणिपुर में राहत कार्यों का आंकलन करेंगे। इसमें कहा गया कि बैठकों में इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के मौजूद रहने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button