राज्य

असम में कांग्रेस ने चुना नया प्रदेश अध्यक्ष, भूपेन बोरा को सौंपी जिम्मेदारी

गुवाहाटी: असम कांग्रेस से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, राज्य में कांग्रेस ने भूपेन बोरा को असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा राणा गोस्वामी, कमलाख्या डे पुरकायष्ठ और जाकिर हुसैन सिकदार को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार भूपेन बोरा ने रिपुन बोरा का स्थान लिया है। कुछ माह पहले हुए असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद यह फेरबदल किया गया है। भूपेन बोरा और गोस्वामी इससे पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव की भूमिका निभा रहे थे।

Related Articles

Back to top button