राष्ट्रीय
अहमदाबाद: पतंग लूट रहे दो युवक ट्रेन की चपेट में आए, 18 फीट दूर गिरे शव
अहमदाबाद। अहमदाबाद में मकर संक्रांति पर्व पर कटी पतंग लूटते समय दो युवक ट्रेन की चपेट में आ गए। दोनों के शव रेलवे ट्रैक से 18 फीट दूर जा गिरे। एक की घटनास्थल पर जबकि दूसरे युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना गुरुवार शाम को मणिनगर इलाके के पास रेलवे ट्रैक पर हुई।पतंग लूटने में मग्र थे दोनों:
प्रत्यक्षदर्शियों के बताए अनुसार दोनों कटी पतंगे लूटने में मग्र थे। एक पतंग के पकड़ने के चक्कर में दोनों रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए और उन्होंने यह भी नहीं देखा कि ट्रैक पर तेज रफ्तार ट्रेन आ रही थी। पलक झपकते ही ट्रेन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।