टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

आंध्र प्रदेश : भर्ती अभियान में 1.26 लाख लोगों को मिली नौकरी…

आंध्र प्रदेश सरकार ने सोमवार को 1.26 लाख कर्मचारियों को नियुक्त किया। ये नियुक्तियां गांव और वार्ड सचिवालय में होंगी। राज्य सरकार का दावा है कि एकल अभियान में संख्या के हिसाब से सबसे बड़ी भर्ती है। सरकार का राज्य में 11,158 गांव सचिवालय और 3,786 वार्ड सचिवालय (शहरी क्षेत्र) खोलने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने कहा, ‘देश के इतिहास में यह स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा। देश में कहीं भी इससे पहले इतनी बड़ी संख्या में लोगों को स्थायी नौकरी नहीं दी गई। कर्मचारियों की भर्ती दो महीने के रिकॉर्ड समय में की गई।’

इन सचिवालयों में विभिन्न पदों पर करीब 21 लाख उम्मीवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 19.50 लाख 1 से 8 सितंबर तक लिखित परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में कुल 1,98,164 उम्मीदवार पास हुए, जिनमें से 1,26,728 को नौकरी मिली। मुख्यमंत्री ने सोमवार को विजयवाड़ा में एक समारोह में चुने गए उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र बांटे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव और वार्ड सचिवालय दिसंबर के पहले सप्ताह से पूरे राज्य में पूरी तरह काम करना शुरू कर देंगे। हर सचिवालय में 10 से 12 कर्मचारी होंगे। हर सचिवालय में महिला पुलिस और महिला व बाल कल्याण सहायक भी होगा। इन सचिवालयों से गांव और वार्ड स्वयंसेवकों की मदद से 500 सेवाएं दी जाएंगी। हमने करीब 2.8 लाख स्वयंसेवकों को नियुक्त किया है।

Related Articles

Back to top button