राष्ट्रीय

आइवरी कोस्ट से अगवा 10 भारतीय नाविकों को समुद्री डाकुओं के चंगुल से छुड़ाया गया

south-china-sea_650x400_41426813486दस्तक टाइम्स एजेंसी/नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को बताया कि पश्चिम अफ्रीकी देश आइवरी कोस्ट से अगवा 10 भारतीय नाविकों को समुद्री डाकुओं के चंगुल से छुड़ा लिया गया है। लेकिन, एक भारतीय और एक पाकिस्तानी नाविक अभी भी डाकुओं के चंगुल में हैं। आइवरी कोस्ट के समुद्री इलाके से एक हफ्ता पहले इनका जहाज अगवा कर लिया गया था।

सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर बताया, “हमने नाइजीरिया की नौसेना की मदद से 10 भारतीयों को बचा लिया है।” सुषमा ने बताया कि भारतीय जहाज जेन्को मैक्सिमस को 11 भारतीय नाविकों के साथ 13 फरवरी को आइवरी कोस्ट के समुद्री इलाके से अगवा किया गया था।

सुषमा ने बताया, “हमारे अनुरोध पर नाइजीरिया और घाना की नौसेना ने जहाज का पीछा किया। समुद्री डाकुओं के चंगुल में अभी भी एक भारतीय और एक पाकिस्तानी हैं। इन्हें छुड़ाने के प्रयास जारी हैं।”

Related Articles

Back to top button