स्पोर्ट्स

आईपीएल 2017: जानिए आठों टीमों के कप्तानों का रिकॉर्ड

आईपीएल 2017 का आगाज होने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। 5 अप्रैल से इस फटाफट लीग की शुरुआत होने जा रही है। आईपीएल के दसवें सीजन में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। आइए एक नजर डालते हैं आठों टीमों के कप्तानों के रिकॉर्ड पर।

आईपीएल 2017: जानिए आठों टीमों के कप्तानों का रिकॉर्ड

1.मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्माः
रोहित ने अब तक खेले गए अपने 142 आईपीएल मैचों 33.68 की औसत और 131.72 की स्ट्राइक रेट से 3874 रन बनाए हैं। रोहित ने अब तक 29 अर्धशतक लगाए हैं और एक शतक लगाया है। उनका उच्चतम स्कोर 109 रन रहा है। अब तक आईपीएल में उन्होंने 323 चौके और 163 छक्के लगाए हैं।

2.रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली
कोहली ने अब तक खेले गए अपने 139 आईपीएल मैचों में 38.05 की औसत और 130.43 के स्ट्राइक रेट से 4110 रन बनाए हैं, जिनमें 26 अर्धशतक और 4 शतक शामिल हैं। उनका उच्चतम स्कोर 113 रन रहा है और उन्होंने आईपीएल में अब तक 359 चौके और 149 छक्के लगाए हैं।

3.कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर
गंभीर ने अब तक अपने 132 मैचों में 30.79 की औसत और 124.15 के स्ट्राइक रेट से 3934 रन बनाए हैं, जिनमें 31 अर्धशतक शामिल हैं। उनका उच्चतम स्कोर 93 रहा है। उन्होंने अब तक 422 चौके और 51 छक्के लगाए हैं। 

4.किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल
मैक्सवेल ने अब तक अपने 43 मैचों में 23.53 की औसत और 161.61 के स्ट्राइक रेट से 918 रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक 6 अर्शतक बनाए हैं और उनका उच्चतम स्कोर 95 रहा है। मैक्सवेल ने अब तक 76 चौके और 56 छक्के जड़े हैं।

5.गुजरात लांयस के कप्तान सुरेश रैना
रैना ने अब तक अपने 147 आईपीएल मैचों में 33.59 की औसत और 138.58 की स्ट्राइक रेट से 4098 रन बनाए हैं। रैना ने अब तक 28 अर्धशतक और एक शतक बनाया है। उनका उच्चतम स्कोर 100 रन रहा है। रैना ने 360 चौके और 160 छक्के लगाए हैं।

6.राइजिंग सुपरजाएंट के कप्तान स्टीव स्मिथ
स्मिथ ने अब तक अपने 54 आईपीएल मैचों में 36.20 की औसत और 135.87 की स्ट्राइक रेट के साथ 1231 रन बनाए हैं। उन्होंने 2 अर्धशतक और एक शतक लगाया है और उनका उच्चतम स्कोर 101 रन रहा है। स्मिथ ने अब तक 112 चौके और 33 छक्के लगाए हैं।

7.सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर
वॉर्नर ने अब तक खेले अपने 100 आईपीएल मैचों में 38.32 की औसत और 142.20 के स्ट्राइक रेट से 3373 रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक 32 अर्धशतक और 2 शतक बनाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 109 रन रहा है। वॉर्नर ने अब तक 338 चौके और 134 छक्के लगाए हैं। 

8.दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान जहीर खान
जहीर ने अब तक 89 आईपीएल मैचों में 26.83 की औसत से 92 विकेट लिए हैं, उनका इकॉनमी रेट 7.56 रहा है। उन्होंने एक बार पारी में 4 विकेट लिए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है।

 

Related Articles

Back to top button