दिल्लीराष्ट्रीय

आईपीएस ऑफिसर बनाई गईं स्पोट्र्स स्कूल की प्रिंसिपल

bharti_145094530631_650x425_122415015228दस्तक टाइम्स/एजेंसी
नई दिल्ली: आईपीएस भारती अरोड़ा को स्पोट्र्स स्कूल की प्रिंसिपल बनाया गया। हरियाणा की आईपीएस अधिकारी भारती अरोड़ा को 6 साल पुराने विवाद का खामियाजा इतना महंगा पड़ा कि वह कभी सोच भी नहीं सकती थी। राज्य सरकार ने उन्हें राई के स्पोट्र्स स्कूल राई का प्रिंसिपल बनाने का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भारती को इस स्कूल का प्रिंसिपल बनाए जाने का प्रपोजल पास किया है।
पहली बार स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर किसी आईपीएस अधिकारी की नियुक्ति हो रही है। हालांकि माना जा रहा है कि भारती को अस्थाई तौर पर स्कूल का प्रिंसिपल बनाया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि अंबाना कैंटोनमेंट के तत्कालीन विधायक अनिल विज को जेल भेजने की कीमत भारती को अब चुकानी पड़ रही है। यह मामला करीब 6 साल पुराना है।2009 में जब विज में एक प्रदर्शन का नेतृत्व किया था और सड़क जाम कर दी थी। उस वक्त सुप्रीटेंडेंट ऑफ पुलिस रही भारती ने विज को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। विज का पिछले दिनों एक और महिला आईपीएस अधिकारी संगीता कालिया के साथ भी विवाद हुआ था, जिसके बाद फतेहाबाद से उनका भी ट्रांसफर कर दिया गया था।

Related Articles

Back to top button