अद्धयात्मजीवनशैली

आज का राशिफल : 19 अप्रैल 2019

मेष : बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। नेत्र पीड़ा हो सकती है। सुख के साधन जुटेंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी व सरकारी कार्यालयों के रुके काम पूरे होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।

वृष : लेन-देन में जल्दबाजी न करें। रोजगार में वृद्धि होगी। भूमि व भवन संबंधी कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। व्यय होगा। किसी कार्य के प्रति चिंता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। बेचैनी रह सकती है।

मिथुन : पठन-पाठन व लेखन इत्यादि में ध्यान लगेगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। छोटी-मोटी मनोरंजक यात्रा हो सकती है। मित्रों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा। आय में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।

कर्क : पहले लिए गए जल्दबाजी में निर्णय का प्रभाव प्रतिकूल हो सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। भागदौड़ रहेगी। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है, धैर्य रखें। कामकाज अच्छा चलेगा। आय-व्यय बराबर रहेगा। जोखिम न लें। शत्रु सक्रिय रहेंगे।

सिंह : मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेशादि लाभदायक रहेंगे। भाग्य का साथ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। किसी अनहोनी की आशंका रह सकती है। प्रमाद न करें। प्रयास सफल रहेंगे। समाजसेवा की प्रेरणा प्राप्त होगी।

कन्या : पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। व्यय होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। पुराने शत्रु षड्यंत्र रच सकते हैं, सावधान रहें।

तुला : रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है। वाणी पर नियं‍त्रण रखें। पारिवारिक चिंता रहेगी। अचानक लाभ हो सकता है। किसी लंबी व्यावसायिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

वृश्चिक : आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। धैर्य रखें। कोई बड़ा खर्च अचानक सामने आ सकता है।

धनु : शारीरिक कष्ट संभव है। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। किसी लंबी व्यावसायिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। नए काम मिलेंगे। धनार्जन होगा। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है।

मकर : तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। व्यापारिक नए अनुबंध हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। शरीर दर्द हो सकता है। किसी कार्य के प्रति चिंता रहेगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। आर्थिक उन्नति के लिए योजना बनेगी।

कुंभ : व्यस्तता रहेगी। विवेक का प्रयोग करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कोर्ट-कचहरी व सरकारी कार्यालयों के रुके कार्यों में गति आएगी। आसपास का वातावरण सुखद रहेगा। किसी धार्मिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

मीन : वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। भावना में न बहें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। धैर्य रखें। विवाद से दूर रहें। लेन-देन में सावधानी रखें।

Related Articles

Back to top button