अद्धयात्मजीवनशैली

आज का राशिफल : 28 अप्रैल 2019

मेष : मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता कर पाएंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। कार्यसिद्धि होगी। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। मनोरंजन का समय मिलेगा। योजना फलीभूत होगी। प्रभावशाली व्यक्ति सहयोग करेंगे।

वृष : किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। सावधानी आवश्यक है। व्ययवृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी।

मिथुन : शारीरिक तथा धन हानि हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग प्राप्त होगा। काम करते समय तथा आते-जाते समय विशेष सावधानी की आवश्यकता है।

कर्क : किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों तथा मित्रों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। लंबी यात्रा संभव है। लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। व्यय होगा।

सिंह : प्रतिद्वंद्वियों से तालमेल बैठ सकता है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से काम होंगे। धन प्राप्ति में सुगमता होगी। भूमि व भवन संबंधित कोई बड़ा सौदा बड़ा लाभ दे सकता है।

कन्या : बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। संगीत व चित्रकारी आदि रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। नए विचार मन में आएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। प्रसन्नता रहेगी। किसी पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है।

तुला : मेहनत अधिक होगी। शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। कोई पुराना रोग उभर सकता है। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। तनाव रहेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। नकारात्मकता रहेगी।

वृश्चिक : प्रयास सफल रहेंगे। बिगड़े काम बनेंगे। घर-बाहर सभी ओर सफलता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। धनार्जन होगा। समाजसेवा में मन लगेगा। आत्मशांति रहेगी।

धनु : प्रसन्नता व उत्साह में वृद्धि होगी। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। नए मित्र बनेंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। अच्‍छी खबर प्राप्त होगी।

मकर : नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय हो सकता है। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। मित्रों के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।

कुंभ : दूसरों से अपेक्षा न करें। विवेक से कार्य करें। समस्या दूर होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धनहानि की आशंका है। मित्रों के सहयोग से चिंता में कमी होगी। कोई बड़ा खर्च हो सकता है। आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो सकती है।

मीन : किसी लंबी मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। जीवनसाथी का सहयोग प्रसन्नता में वृद्धि करेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। परिवार में मेलजोल बढ़ेगा। जल्दबाजी न करें। डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग हैं। भाग्य की अनुकूलता रहेगी।

Related Articles

Back to top button