अद्धयात्म

आज प्रेम के मामले में किन राशियों को मिलेगा सितारों का साथ, जानिए

मेषः आज आप आलस्य महसूस करेंगे। कार्यों को लेकर जोश कम रहेगा। नए मित्र या प्रेम संबध बन सकते हैं। प्रेमी के साथ बेहतरीन वक्त बिताएंगे। किसी स्त्री द्वारा भाग्योदय हो सकता है। पारिवार के लिए आप कुछ नया सामान खरीद कर ला सकते हैं। शादीशुदा जोड़ों के लिए आज का दिन लाभकारी है। जीवनसाथी से धन लाभ होगा।

वृषभः आज के दिन आपको हर तरफ से मदद मिलेगी। कामकाज में लाभ होगा। पारिवारिक तालमेल अच्छा रहेगा। पार्टनर से आज प्यारी—प्यारी बातें होंगी। शादीशुदा लोग शॉपिंग पर जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण पैदा हो सकता है। दिन अच्छा रहेगा।

मिथुनः आज प्रेमी पर ज्यादा गुस्सा आ सकता है। प्रेमी के साथ वाद—विवाद हो सकता है। यात्रा के कारण दूरियां बन सकती है। शाम तक सब सामान्य हो जाएगा। स्थितियां बेहतर होंगी। आज मन शांत रखने की कोशिश करें। विवाहित जीवन में कलह का वातावरण रहेगा। आज आपके पास पर्याप्त वक्त और धन होने की संभावना है।

कर्कः आज प्यार का रोमांच महसूस करेंगे। जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है। लव पार्टनर से कोई ख़ुशी की खबर मिल सकती है। शादीशुदा लोगों के लिए यह दिन सुखद रहेगा। शुक्र की स्थिति आपके लिए शुभ है। अकेले रह रहे जातकों को जीवनसाथी या कोई मित्र मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए अनुकूल है।

सिंहः लव लाइफ में कुछ भी ठीक नहीं है। प्रेमी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आज विपरीत लिंग के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। अतिरिक्त प्रेम सम्बन्ध बन सकते हैं। कुछ जातकों के शारीरिक संबंध भी बन सकते हैं। आज आपको अपने साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। प्यार में फीके पड़े रिश्तों में गर्मजोशी आएगी।

कन्याः बच्चों की चिंता रहेगी। मन विचलित रहेगा। अपना मूड बदलने के लिए प्रेमी के साथ पिकनिक या मेलजोल का सहारा लें। परिवार को प्रेमी से मिलवा सकते हैं। कुछ लोगों को ऑफिस में प्रियतम मिल सकता है या आज कोई प्रेम का प्रस्ताव दे सकता है। प्रेमी के साथ घूमने का प्रोग्राम बनेगा। अपने जीवनसाथी को प्रभावित करने के लिए आप कोई उपहार या फूल लेकर जाएं।

तुलाः आपकी मेहनत आज रंग लाएगी। प्रेम संबंधी मनोकामना पूरी होगी। आज आपका मन अपने साथी को लेकर कहीं बाहर ले जाने का हो सकता है। वैवाहिक जोड़े हनीमून के लिए विदेश जा सकते हैं। जिससे आपस का प्यार और बढ़ेगा। निकटता बढ़ेगी और दूरियां कम होगी। प्रेम विवाह की योजना बना सकते हैं, क्योंकि इस समय परिवार और आर्थिक स्थिति दोनों ही आप के फेवर में है।

वृश्चिकः आज का दिन परेशानियों भरा रहेगा। आज कोई रिश्तेदार या दोस्त घर आ सकता है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। प्रेमी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। बात बड़ी भी बन सकती है। शादी के इच्छुक लोगों के लिए आज खुशखबरी भरा दिन है। विवाहित लोगों के लिए दिन खुशियां लाएगा। साथी को सम्मान मिल सकता। शेयर से लाभ हो सकता है।

धनु:आज का दिन काफी रोमांटिक है। आप अपनी भावनाओं को वश में नहीं रख पाएंगे। स्वभाव में ख़ुशी प्रेम का सुरूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। सज—धज कर प्रियतम से मुलाकात करने जाएंगे। अकेले रह रहे नवयुवकों को कहीं से प्रेम का प्रस्ताव आ सकता है।

मकरः आज आपका मन घर—परिवार के साथ कम लगेगा। अपने किसी पुराने मित्र से मिलना हो सकता है। अपने प्रिय के साथ आप लड़ाई कर सकते हैं। हालाँकि इसी समय आप पर काम का भी दबाव रहेगा। इस कारण आप अपने प्रिय को कम समय दे पाएंगे। प्रेम संबंधों में आज रोमांस की इच्छा पूरी होने का दिन है।

कुंभः विवाह की योजना या फिर चट मंगनी पट शादी के लिए आज शुभ दिन है। आज आपको अपने ऑफिस में कोई बढ़िया आइडिया आ सकता है। जिसे आपके ऑफिस वाले काफी पसंद करेंगे। हल्का जुकाम रह सकता है। प्रिय के फ़ोन का इंतज़ार ख़त्म होगा। अपने प्रिय के साथ घूमने जा सकते हैं। दिन अनुकूल है।

मीनः आज आपका मन विस्मित रहेगा। कुछ भी ठीक नहीं लगेगा। परिवार का भी साथ नहीं मिलेगा। काम को लेकर कोई खुशखबरी जरूर मिलेगी। परिवार से भी लाभ होगा। हालांकि लव पार्टनर से मतभेद पैदा हो सकते हैं। प्रेमी संग तकरार हो सकती है। आपको चाहिए कि आप अपने मन को शांत रखने का प्रयास करें।

Related Articles

Back to top button