फीचर्डराष्ट्रीय

आज भी देश के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति हैं मोदी, राहुल का नंबर नौवां

narendra-modi-pti-56d023c81b1b6_exlstदस्तक टाइम्स एजेंसी/साल 2016 के सबसे ज्यादा ताकतवर भारतीयों की सूची जारी हो गई। इस सूची में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले पायदान पर काबिज है। वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी नौवें स्थान पर हैं।

इंडियन एक्सप्रेस पॉवर लिस्ट के नाम से जारी की गई है। असहिष्णुता, रोहित वेमुला और जेएनयू विवादों से घिरे होने के बाद भी नरेंद्र मोदी ने सबसे ऊपर जगह बनाने में कामयाबी हासिल की। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत इस सूची में दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

सर्वे के मुताबिक नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद भी संघ अपना हिंदुत्ववादी चेहरा बनाए रखने में कामयाब रहा है। इसके पीछे मोहन भागवत की अहम भूमिका रही हैं।

मोदी के खास और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जलवा भी इस सूची में कायम है। सूची में शाह को तीसरा स्थान मिला है। वहीं वित्त मंत्री अरुण जेटली चौथे और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पांचवे स्थान पर काबिज हैं।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी इस सूची में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। हालांकि, उनका नंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद ही आता है। जहां केजरीवाल आठवें पायदान पर हैं वहीं राहुल गांधी को नौवें नंबर पर रखा गया है।

राजनीति के अलावा खेल से विराट कोहली 42वें नंबर, बैडमिंटन चैंपियन साइना नेहवाल 84वें और टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा 85वें स्थान पर काबिज हैं। इसके अलावा बॉलीवुड से सलमान खान 83वें, दीपिका पादुकोण 93वें और प्रियंका चोपड़ा 98वें पायदान पर जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।

Related Articles

Back to top button