National News - राष्ट्रीयफीचर्ड

आज लखनऊ में, भाजपा के परिवर्तन यात्रा का समापन राजनाथ सिंह होंगे शामिल

images-4लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछ्ले 50 दिनों से चल रही भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा का समापन आज लखनऊ में हो रहा है।

यात्रा की शुरुआत मोती महल लॉन से होगी। इसके बाद हिंदी भवन, हलवासिया मार्केट, गांधी भवन, हनुमान मंदिर होते हुए यह यात्रा हजरत गंज चौराहे पर ख़त्म होगी। ये जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय सचिव महेंद्र सिंह ने भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान दी।

इस यात्रा में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा तमाम सांसद, विधायक और हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।

मालूम हो कि, भारतीय जनता पार्टी की ओर से परिवर्तन यात्रा के पहले चरण की शुरुआत पांच  नवम्बर से हुई थी। जिसके बाद पार्टी ने इस परिवर्तन यात्रा के माध्यम से 403 विधानसभा सीटों में जाकर लोगों से संवाद किया। यात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह के अलावा तमाम केंद्रीय मंत्री शामिल हुए। अब इस परिवर्तन यात्रा का समापन 24 दिसम्बर को लखनऊ में हो रहा है।

 

Related Articles

Back to top button