राजनीतिराष्ट्रीय

आज है सीएम नीतीश का जन्‍मदिन, PM मोदी ने फोन कर दी बधाई

आज 1 मार्च को बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार का जन्‍मदिन है। वे 67 साल के हो गए। देर रात से ही लोग सीएम को जन्‍मदिन की बधाई दे रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर नीतीश कुमार को जन्‍मदिन की बधाई दी है। उन्‍होंने कहा कि नीतीश कुमार हमेशा निष्‍ठा के साथ देश की सेवा करते हैं। बिहार में बदलाव की अहम कड़ी हैं। मैं उनकी लंबी आयु की कामना करता हूं।आज है सीएम नीतीश का जन्‍मदिन, PM मोदी ने फोन कर दी बधाई

जन्मदिन नहीं मनाएंगे मुख्यमंत्री

गत शनिवार को मुजफ्फरपुर जिले में हुई हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में 9 बच्चों के असामयिक निधन के चलते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने 2 मार्च को होली का त्योहार नहीं मनाने की बात कह चुके हैं।

Related Articles

Back to top button