उत्तराखंडराज्य

आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हुआ देवभूमि का लाल सूबेदार राम सिंह भंडारी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुःख

देहरादून: उत्तराखंड के लिए बुरी ख़बर है। सैन्य भूमि का एक और लाल मां भारती की रक्षा करते हुए शहीद हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूबेदार राम सिंह की शहादत पर गहरा शोक जताया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजौरी में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर बुधवार को सेना ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। गुरुवार सुबह तक चले ऑपरेशन में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया गया था। जबकि तीसरे आतंकी के संदेह में सर्च ऑपरेशन जारी था। उसी दौरान घात लगाकर बैठे आतंकी ने बर्स्ट मार दिया जिसकी चपेट में 46 वर्षीय सूबेदार राम सिंह आ गए और बुरी तरह जख्मी हो गए। चिकित्सकों की टीम ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण नहीं बचा सके।

16 गढ़वाल राइफल्स के सूबेदार राम सिंह भंडारी मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के सलाना गांव के रहने वाले में थे। वे पिछले दो वर्षों से 48 राष्ट्रीय राइफल्स में कश्मीर में तैनात थे। सूबेदार राम सिंह भंडारी 30 साल की सेवा के बाद फरवरी 2022 में सेवानिवृत्त होने वाले थे। उनका परिवार वर्तमान में मेरठ में रहता है। शहीद भंडारी के परिवार में पत्नी, दो बेटियां व एक बेटा है। शुक्रवार सुबह शहीद के पार्थिव शरीर के मेरठ लाये जाने की जानकारी मिली है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूबेदार राम सिंह की शहादत पर गहरा शोक जताया है।

Related Articles

Back to top button