दिल्लीराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

आत्मालोचन की मांग करती है कांग्रेस की पराजय : सोनिया

soनई दिल्ली। राज्य विधानसभाओं के लिए हुए चुनाव में पार्टी की पराजय के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को कहा कि यह ‘गहरे आत्मालोचन’ की मांग करता है और ‘इस हार के विभिन्न कारणों’ का अध्ययन किया जाएगा। दिल्ली  राजस्थान  मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जीतने वाले ‘विपक्ष’ को बधाई देते हुए सोनिया ने मीडिया से कहा कि चुनाव परिणाम से वे ‘अत्यंत हताश हैं।’ उन्होंने कहा  ‘‘यह परिणाम गंभीर आत्मालोचन की मांग करती है। हमें इस पराजय के विभिन्न कारणों को समझना होगा। हमें उन उपायों पर विचार करना होगा जिसके माध्यम से हम लोगों तक संदेश नहीं पहुंचा सके।’’ ‘‘हमें इस बात पर भी विचार करना होगा कि पार्टी चुनाव प्रचार के लिए अच्छी तरह से लैस है या नहीं।’’ सोनिया ने स्वीकार किया  ‘‘निश्चित रूप से बहुत से लोग कांग्रेस से नाखुश हैं  नहीं तो इस प्रकार का परिणाम नहीं आता।’’ उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओं के आसमान छूते दाम इस चुनाव में एक मुद्दा रहा।

 

 

Related Articles

Back to top button