टॉप न्यूज़दिल्लीराष्ट्रीय

आप के एक और विधायक प्रकाश जारवाल पर छेड़खानी की FIR

deoli-mla-prakash-jarwal_650x400_41467948611नई दिल्ली: दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक एक के बाद एक कानून के शिकंजे में फंसते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला है साऊथ ईस्ट दिल्ली के देवली इलाके का, जिसके विधायक प्रकाश झारवाल पर एक महिला ने बदसुलूकी व छेड़खानी का आरोप लगाया है।

आम आदमी पार्टी के देवली से विधायक प्रकाश जारवाल पर एक महिला ने बदसलूकी और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर ग्रेटर कैलाश थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने आरोप लगाया है कि 2 जून को वह पानी के मसले को लेकर ग्रेटर कैलाश के दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर गई तो वहां विधायक के साथियों ने उसके साथ बुरा बर्ताव किया और जान से मारने की धमकी दी। वहीं, विधायक प्रकाश जारवाल ने उन्हें धक्का मारते हुए उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

विधायक का आरोपों से इनकार, राजनीतिक साजिश करार दिया
उधर, विधायक प्रकाश जारवाल ने सफाई देते हुए कहा कि ये राजनीतिक साजिश के तहत बीजेपी की चाल है जिसके तहत उन्हें फंसाया गया है।

ग्रेटर कैलाश थाने में एफआईआर दर्ज
पीड़ित महिला ओम लता गिल के मुताबिक मामला बीते 2 जून का है, लेकिन उन्होंने इस बाबत कुछ दिन बाद उपराज्यपाल और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से संपर्क किया। पुलिस ने जांच कर विधायक के खिलाफ 6 जुलाई को आई.पी.सी. की धारा 354, 506 व 509 के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।  

सांसद विधूड़ी ने आप पार्टी को महिलाओं के साथ दुर्वयवहार करने वाली पार्टी करार दिया
वहीं, अब इलाके के सांसद ने भी दिल्ली सरकार के विधायक को आड़े हाथ लिया है। साऊथ दिल्ली के बीजेपी सांसद रमेश विधूड़ी ने भी आम आदमी पार्टी को महिलाओं के साथ दुर्वयवहार करने वाली पार्टी करार दिया है। सासंद का आरोप है कि आप के विधायक जनता के साथ हमेशा गलत व्यवहार करते हैं जिसके चलते आए दिन ये कानूनी शिकंजे में फंसते जा रहे हैं।

इलाके में पानी की समस्या से परेशान लोग
इलाके में पानी की गंभीर समस्या है। जब मीडिया की टीम पीड़ित महिला के घर पहुंची तो आसपास के लोगों ने मीडिया के कैमरों के सामने पानी की किल्लत की बात तो बताई ही साथ ही देवली इलाके में खुलेआम टैंकर माफियाओं का चल रहे कारोबार के बारे में भी बताया। लोगों का कहना है कि मुफ्त पानी की तो बात दूर है यहां तो एक ड्रम पानी भी खरीद कर पीना पड़ता है।

Related Articles

Back to top button