राष्ट्रीय

आरएसएस को हिंदू राष्ट्र चाहिए, हिंदू धर्म नहीं

8695_hw manthanज्योतिष एवं द्वारका शारदापीठ के पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि आरएसएस का कोई धर्म नहीं है। वह हिंदू धर्म को आगे बढ़ाने की नहीं सोचता। उसे हिंदू राष्ट्र चाहिए, हिंदू धर्म नहीं। साथ ही उन्होंने कोहिनूर हीरे को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कोहिनूर हीरा हमारा है उसे देश में वापस लाना चाहिए। कोहिनूर को अंग्रेज लूट कर ले गये थे। कोहिनूर को गिफ्ट बताना केंद्र सरकार की कमजोरी।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की कुसित भावनाओं को रोकने के लिए भारत को सैन्य दृष्टि से शक्तिशाली बनाना होगा, भारत को महाशक्ति बनना होगा। भारत के महाशक्ति बनने पर ही पाकिस्तान डरेगा और भारत के खिलाफ हरकत करने बाज आयेगा।

उन्होंने विहिप पर आरोप लगाया कि वह अयोध्या में राममंदिर नहीं बनाना चाहती, वह केवल उस पर राजनीति करना चाहती है। उन्होंने स्कूलों में गीता व रामायण पढ़ा या जाना अनिवार्य होना चाहिए।उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी पर धर्म परिवर्तन कर फिरोज गांधी से शादी करने का आरोप गलत है।

शंकराचार्य ने कहा कि इंदिरा गांधी ने कोई धर्म परिवर्तन नहीं किया था, वह हिन्दू देवी-देवताओं की पूजा करती थीं। शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि बुद्ध और गौतम बुद्ध अलग अलग हैं। बुद्ध ब्राह्मण थे और गौतम बुद्ध छत्रीय थे, जिन्होंने बौद्ध धर्म चलाया। वहीं, बुद्ध हमारे अवतार हैं। 

 

Related Articles

Back to top button