टॉप न्यूज़राजनीतिराज्य

आरक्षण पर क्षूठ बोल रहे हैं लालू : अमित शाह

दस्तक टाइम्स/एजेंसी

atबेगूसराय (पटना)। राजद प्रमुख लालू प्रसाद के अपने वोट बैंक को मजबूत करने के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आरक्षण समीक्षा के सुक्षाव को निशाने पर लेने के प्रयासों के बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज लालू पर सफेद क्षूठ बोलने का आरोप लगाया। शाह ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी पार्टी ने हमेशा आरक्षण नीति का समर्थन किया है और वह इसमें कोई बदलाव नहीं चाहती। शाह ने बेगूसराय में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनसे कहा कि लालू के मंडल कार्ड से प्रभावी रूप से निबटने के लिए वे प्रत्येक घर में जाएं और आरक्षण के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को उजागर करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राजद नेता चुनाव के समय होने वाली चर्चा को विकास से आरक्षण की तरफ मोड़ना चाहते हैं।
शाह ने कहा, नीतीश और लालू बहुत सयाने राजनीतिक नेता हैं। वे जानते हैं कि यदि चुनाव विकास के मुददे पर लड़ा गया तो उनकी हार एवं भाजपा की जीत पक्की है। लालू अब एक नये हथकंडे के साथ आए हैं कि यदि भाजपा सरकार बनती है तो वह आरक्षण खत्म कर देगी।
उन्होंने कहा, मैं यह बताना चाहता हूं कि वह सफेद क्षूठ बोल रहे हैं। भाजपा आरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है और इसमें कोई बदलाव नहीं चाहती। हमारे कार्यकर्ता प्रत्येक घर में जाएंगे और यह बताएंगे। लालू एवं नीतीश लोगों को गुमराह करना चाहते हैं और लोगों को वास्तविक मुददे से दूर ले जाना चाहते हैं। भाजपा दलितों एवं पिछड़ों को अधिकार संपन्न बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। नीतीश एवं लालू, दोनों ने आरक्षण की समीक्षा करने के भागवत के हालिया सुक्षाव को तुरंत मुददा बनाते हुए इस बात की आशंका जतानी शुरू कर दी थी कि सरकारी नौकरियों एवं शिक्षण संस्थानों में पिछड़े वर्गों एवं दलितों का आरक्षण समाप्त करने के आसार हैं। आरएसएस के मुखपत्रों पांचजन्य एवं आर्गेनाइजर में भागवत के साक्षात्कार में की गयी इस टिप्पणी से राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया। भाजपा एवं मोदी सरकार ने इस टिप्पणी से सार्वजनिक तौर पर अपने को अलग कर लिया।

Related Articles

Back to top button