मनोरंजन

आलिया, कटरीना और दीपिका से पहले अपने ‘दोस्‍त की बीवी’ को डेट करते थे रणबीर कपूर!

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों बॉलिवुड के सबसे हॉट कपल बने हुए हैं। दोनों की शादी को लेकर भी तमाम तरह चर्चाएं हो रही हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं इस साल के अंत तक रणबीर और आलिया की भी शादी हो जाएगी। कपूर परिवार इसकी पूरी तैयार कर चुका है। नए घर को भी रेनोवेट करने का काम चल रहा है। लेकिन इन सब के बीच आज बात रणबीर कपूर की लव लाइफ पर। रणबीर कपूर आलिया से पहले उनकी ही बेस्‍ट फ्रेंड कटरीना कैफ (katrina Kaif) को डेट करते थे। कटरीना से पहले उनकी जिंदगी में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) थीं। लेकिन अब एक दिलचस्‍प जानकारी सामने आ रही है क‍ि रणबीर कपूर की लाइफ में इन सब से पहले एक और लड़की थी, जो बाद में उनके ही एक ऐक्‍टर फ्रेंड की बीवी बनी।

कभी अवंतिका मलिक थीं रणबीर की गर्लफ्रेंड

रणबीर कपूर की लव लाइफ को लेकर यह जानकारी ‘एश‍ियानेट’ ने दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर किसी समय अवंतिका मलिका को डेट (Ranbir Kapoor Once dated Avantika Malik) करते थे। जी हां, वही अवंतिका मलिक जो बाद में आम‍िर खान के भांजे और ऐक्‍टर इमरान खान की पत्‍नी बनीं। हालांकि, अब इमरान और अवंतिका भी साथ नहीं है। यह कपल 2019 से ही अलग रहा है।

अवंतिका ने इमरान खान से की शादी

रणबीर कपूर और इमरान खान (Imran Khan) अच्‍छे दोस्‍त भी हैं। दोनों की उम्र में महज 1 साल का फासला है। बताया जाता है कि रणबीर कपूर और अवंतिका मलिक 5 साल तक रिलेशन में थे। हालांकि, फिर किन्‍हीं कारणों से दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद अवंतिका की जिंदगी में इमरान आए। अवंतिका और इमरान ने 2011 में शादी की थी। दोनों की एक बेटी भी है। हालांकि, अब अवंतिका और इमरान अलग-अलग रहते हैं। दोनों की राहें जुदा हो चुकी हैं।

रणबीर और दीपिका का एक साल का रिलेशनश‍िप

साल 2008 में रणबीर कपूर की जिंदगी में दीपिका पादुकोण की एंट्री हुई थी। दीपिका ने बकायदा अपनी गर्दन पर पीछे ही ओर ‘आरके’ नाम से टैटू भी करवाया था। दोनों के प्‍यार को पंख फिल्‍म ‘बचना ऐ हसीनों’ के सेट पर लगे। दोनों का प्‍यार इतना गहरा दिखा कि ऐसी चर्चाएं भी हुईं कि दोनों सगाई करने वाले हैं। लेकिन करीब एक साल की डेटिंग के बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। दीपिका पादुकोण की जिंदगी में इसके बाद रणवीर सिंह आए और फिर दोनों की शादी भी हुई।

रणबीर की लाइफ में कटरीना की एंट्री

दीपिका पादुकोण के बाद रणबीर कपूर की लेडी लव बनीं कटरीना कैफ। ऐसा समझा जाता है कि 2009 में फिल्‍म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ के सेट पर दोनों का प्‍यार बढ़ा था। साल 2013 में रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की कुछ तस्‍वीरें भी सामने आई थीं, दोनों स्‍पेन में छुट्ट‍ियां मना रहे थे। साल 2015 में रणबीर कपूर ने यह पब्‍ल‍िकली स्‍वीकार भी किया कि वह कटरीना को पसंद करते हैं। लेकिन फिर इसके ठीक बाद 2016 में दोनों के रिश्‍तों में खटास की खबरें आने लगीं। इसके बाद दोनों पार्टियों में भी अलग थलग दिखने लगे।

गर्लफ्रेंड की पक्‍की सहेली संग डेटिंग

कटरीना कैफ और आलिया भट्ट पक्‍की सहेलियां हैं। दोनों की दोस्‍ती हमेशा से चर्चा में रही है। आलिया और दीप‍िका भी बहुत अच्‍छी सहेलियां हैं। रणबीर कपूर के मामले में एक जबरदस्‍त ट्विस्‍ट तब आया, जब 2016-2017 में कटरीना से ब्रेकअप के बाद वह 2018 में आलिया भट्ट को डेट करने लगे। इस खबर ने उस वक्‍त हर क‍िसी को चौंकाया था। हालांकि, अब आलिया और रणबीर की जोड़ी न सिर्फ जगजाहिर है, बल्‍क‍ि दोनों के प्‍यार की कसमें दुनिया भी खाती है। उम्‍मीद यही है कि रणबीर और आलिया इस साल के अंत तक शादी कर लेंगे।

Related Articles

Back to top button