पर्यटन

इंडिया के 5 खूबसूरत नेचुरल प्लेस, क्या यहां गए हैं आप?

भारत अपनी विविध प्रकार की संस्कृति के लिए विश्व विख्यात है, लेकिन यहां के पयर्टन स्थल भी हमेशा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचते हैं। इंडिया को जानने और समझने के साथ-साथ यहां घूमने के लिए काफी संख्या में टूरिस्ट आते हैं। हम आपको भारत की ऐसी 10 जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद खूबसूरत हैं…

55-images_5

1. नुब्रा वैली, लद्दाख

नुब्रा वैली को ‘फूलों की घाटी’ भी कहते हैं। यह लद्दाख की बेहद खूबसूरत जगहों में से एक है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ छुट्टियां बिताने के लिए किसी खास जगह पर जाना चाहते हैं तो यहां जरूर जाएं। हालांकि, नुब्रा वैली जाने के लिए आपको परमिट लेना जरूरी है। इसकी वजह यह है कि यहां जाने के लिए ‘खरदुंग ला’ पास को पार करना होतो है, जो दुनिया का सबसे ऊंचा पास है।

2. स्टोक रंज, लद्दाख

लद्दाख में 11 हजार 845 फुट की ऊंचाई पर स्टोक रेंज में ‘स्टोक कांगड़ी’ पर्वतारोहियों के बीच काफी लोकप्रिय पर्वत है। यह दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर में से एक है। एवरेस्ट पर्वत की चढ़ाई करने से पहले स्टोक रेंज पर चढ़ना एक प्रैक्टिस माना जाता है।

3. लेह

जम्मू-कश्मीर के लद्दाख जिले का प्रमुख नगर है लेह। यह सिंधु नदी के किनारे और 11 हजार फीट की ऊंचाई पर बसा है। यहां आने वाले टूरिस्ट कहते हैं कि लेह में जमीन पर स्वर्ग का अहसास होता है। इस जगह की खूबसूरती का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि यहां आप बादलों को छू सकते हैं, क्योंकि वह आपके बहुत नजदीक होते हैं। यहां ट्रैकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। माउंटेन और नदियों के अलावा यहां कई ऐतिहासिक इमारतें भी हैं। यहां स्थित बौद्ध मठ में काफी संख्या में बौद्ध भिक्षु रहते हैं।

4. मुन्नार के चाय बागान, केरल

12 हजार हेक्टेयर में फैले चाय के खूबसूरत बागान मुन्नार की खासियत है। साउथ इंडिया में अधिकतर चाय का निर्यात यहीं के बागानों से होता है। इसके साथ ही यहां वन्य जीवन को भी काफी करीब से देखा जा सकता है।

5. नोहकलिकाई फॉल्स, चेरापूंजी

मेघालय में नोहकलिकाई फॉल्स स्थित है, लेकिन चेरापूंजी के नजदीक यह बेहद आकर्षण झरना है। चेरापूंजी बहुत ज्यादा बारिश वाले क्षेत्र के लिए जाना जाता है और इस झरने के पानी का स्त्रोत बारिश ही है। इस झरने की खासियत यह है कि ये 335 मीटर की ऊंचाई से गिरता है। यही नहीं, झरने के नीचे एक तालाब बना हुआ है, जिसमें गिरता हुआ पानी हरे रंग का दिखाई देता है।

Related Articles

Back to top button