अन्तर्राष्ट्रीय

इंडोनेशिया में 7.5 वाले भूकंप की तीव्रता के बाद सुनामी से तबाही, 384 लोगों की मौत

इंडोनेशिया में शुक्रवार को दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद सुनामी ने दस्तक दे दी है। देश के सुलावेसी क्षेत्र के पालू शहर में इससे बड़ी तबाही की खबर है। अधिकारियों ने कहा कि भूकंप से कई इमारतें जमींदोज हैं, ऐसे में सुनामी ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं।इंडोनेशिया में 7.5 वाले भूकंप की तीव्रता के बाद सुनामी से तबाही, 384 लोगों की मौत

सुनामी से पहले सुलावेसी के डोंगागाला में एक घंटे के भीतर दो भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। पहले भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.5 जबकि दूसरे भूकंप की तीव्रता 6.1 थी। बता दें कि हाल में लंबोक द्वीप पर आए कई भूकंपों में करीब 500 लोगों की मौत हुई थी।

इंडानेशिया की आपदा एजेंसी ने शनिवार को कहा कि एक इंडोनेशियाई शहर में भूकंप और सुनामी के कारण कम से कम 348 लोग मारे गए हैं। एजेंसी ने भूकंप-सुनामी की इस घटना के बाद पहली बार मृतकों का आधिकारिक आंकड़ा बताया है।

आपदा एजेंसी ने कहा कि सुलावेसी द्वीप के पालू में 356 लोग जख्मी भी हुए हैं। वहां पांच-पांच फुट की लहरें उठीं और 350,000 आबादी वाले इस शहर को अपनी चपेट में ले लिया।

Related Articles

Back to top button