International News - अन्तर्राष्ट्रीयस्पोर्ट्स

इबोला के कारण यूथ ओलम्पिक से हटा नाइजीरिया

youth-olympicsनानजिंग (चीन)। इबोला महामारी से ग्रस्त पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजीरिया ने दो अन्य पड़ोसी देशों सिएरा लियोन और लाइबेरिया के दूसरे यूथ ओलम्पिक से अपना नाम वापस ले लिया। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाख ने शनिवार को चीन के नानजिंग में शुरू हो चुके दूसरे यूथ ओलम्पिक के दूसरे संस्करण से नाइजीरिया के हटने की पुष्टि की। बाख ने कहा, सियरा लियोन और लाइबेरिया की सरकारों ने यूथ ओलम्पिक में हिस्सा न लेने का निर्णय किया है। इन मुश्किल हालात में दोनों देशों की सरकारों द्वारा लिए गए निर्णय का हम आदर करते हैं। बाख ने कहा, हमें यह भी बताया गया है कि नाइजीरियाई टीम वापस जाना चाहती है। निश्चित तौर पर यह निर्णय आज (शनिवार) लिया गया, क्योंकि शुक्रवार को हुई बातचीत में हमें बताया गया था कि वे अपनी सरकार के निर्णय का पालन करेंगे। आईओसी और नानजिंग यूथ ओलम्पिक आयोजन समिति ने शुक्रवार को इबोला से जूझ रहे पश्चिम अफ्रीकी देशों के खिलाड़ियों के संदर्भ में एक संयुक्त विज्ञप्ति जारी की थी। इस विज्ञप्ति में कहा गया था, आयोजन समिति स्पष्ट कर देना चाहती है कि यूथ ओलम्पिक में सभी देशों के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत है तथा प्रत्येक देश आयोजन में हिस्सा लेने का निर्णय करने के लिए स्वतंत्र है।

Related Articles

Back to top button