अजब-गजब

इस गांव में हर शख्स है करोड़पति, लेकिन गांव छोडते ही हो जाता है ऐसा हाल सुनकर चौंक जाएंगे आप

आपने अब तक कई करोड़पतियों का नाम सुना होगा। वैसे भी दुनिया की आबादी मे बहुत कम प्रतिशत लोग ही करोड़पति होते है। बाकी तो सब संघर्षपूर्ण ही जीवन यापन करते है। लेकिन आज आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं जहां रहने वाला हर शख्स करोडपति है। इस गांव में रहने वालें हर आदमी के पास खुद की कार और बंगला है। सबसे खास बात तो यह है कि लग्जरियल मॉल और होटलों से भरी इस जगह में मजह 2000 की आबादी है।

इस गांव में हर शख्स है करोड़पति, लेकिन गांव छोडते ही हो जाता है ऐसा हाल सुनकर चौंक जाएंगे आप

यहां पर चमचमाती सड़के व हैलिकॉप्टरों का उतरना आम बात है। यह चीन का छोटा सा गांव किसी आधुनिक शहर से कम नहीं है। चीन के इस जिंयाग्सू प्रांत को दुनिया के सबसे अमीर गांवों में गिना जाता है। इतना ही नहीं यहां के हर शख्स के पास करीब 85 लाख रुपए की जमा राशि है। प्रत्येक व्यक्ति के पास खुद की एक कार और लग्जरी बंगला है। यहां पर रहने वाले लोगों को लाखों की सेलेरी मिलती है।

इतना ही नहीं यह गांव दुनिया के नामी शहरो को टक्कर देता है। यहां पर 826 कमरों वाला एक शानदार होटल भी है। जिसमें सभी शाही सुविधाएं मौजूद हैं। इस गांव में सात अजूबों में शामिल ग्रेट वॉल ऑफ चाइना की नकल भी मौजूद है।

लेकिन यहां की सबसे बड़ी परेशानी यह है कि अगर आपने एक बार यहां से बाहर जाने की सोच भी ली तो ये सब सुविधायें हुक्‍साई का प्रशासन वापस ले लेता है और आप करोड़पति से  कंगाल बन जाते है। यहां पर सरकार की तरफ से सभी लोगों को सुविधाए दी गई है साथ ही उन्हें सरकार की तरफ से सेलेरी भी दी जाती है।

Related Articles

Back to top button