मनोरंजन

इस वजह से सोनम कपूर के साथ कोई भी एक्टर नहीं करना चाहता था यह काम…

स्टार अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर को इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस कहा जाता है। और कहे भी न क्यों ? सोनम ने आयशा, खूबसूरत, नीरजा, वीरे दी वेडिंग, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा जैसी महिला केंद्रित फिल्में की हैं। हाल ही में सोनम कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी साल 2014 में आई फिल्म ‘खूबसूरत’ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

सोनम ने बताया कि इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड का कोई भी मेल एक्टर काम नहीं करना चाहता था। उसकी वजह थी फिल्म का टाइटल ‘खूबसूरत’। काफी लोगों को अप्रोच करने के बाद फिल्म के मेकर्स ने पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान को ये फिल्म ऑफर की और वो मान गए।

सोनम कपूर ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर भी बात की। सोनम ने कहा कि जब मैंने इंडस्ट्री में एंट्री की तब लोगों ने इसे नेपोटिज्म बताया, वो नहीं जानते कि ‘सांवरिया’ के लिए मैंने ऑडिशन दिया था। अपनी फिल्म ‘दिल्ली 6’ के लिए भी मैंने ऑडिशन दिया था। मैंने जितनी भी फिल्में की हैं सबके लिए ऑडिशन दिया है।

सोनम कपूर की लास्ट रिलीज फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ थी। सोनम इन दिनों ‘द जोया फैक्टर’ पर काम कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ दलकीर सलमान नजर आएंगे। ये फिल्म इस साल 20 सितंबर को रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button