उत्तर प्रदेशफीचर्डराजनीतिराज्य

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने निर्दलीय विधायक राजा भैया से की भेंट

mulayam-singh-yadav-and-Raja-Bhaiyaएजेंसी/ लखनऊ : राज्यसभा चुनाव से पूर्व समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव निर्दलीय विधायक राजा भैया से भेंट करने उनके घर पहुंचे। इस दौरान इन नेताओं में प्रमुख चर्चा हुई। उत्तरप्रदेश में राजनीति बेहद गर्म हो गई। दरअसल इन दिनों राज्यसभा के लिए कैंपेनिंग चल रही है। इस दौरान अटकलें लग रही हैं कि राजा भैया भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

इस बीच ये दोनों ही नेता राजा भैया के जन्मदिवस समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे। विभिन्न दल जोड़- तोड़ में लगे हुए हैं। यही नहीं जातिगत वोटों की राजनीति उत्तरप्रदेश में महत्वपूर्ण मानी गई है। इसका कारण यह है कि राजा भैया की अहमियत बहुत बढ़ गई है।

राजपूत विधायकों का वर्ग बड़े पैमाने पर उनका समर्थन करता है। यही नहीं इस जाति को वोट पर असर डालते हैं। रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया प्रतापगढ़ के कुंडा से निर्दलीय विधायक भी हैं। वे उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं।

उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी इस समय अपने विधायकों से विशेष संपर्क में है। निर्दलीय और दलों के नेताओं से चर्चा भी की जा रही है। राज्यसभा चुनाव में राजाभैया एक सशक्त राजपूत वोट को बटोर सकते हैं। यहां पर जातिगत राजनीति काफी अधिक है। ऐसे में राजा भैया का वर्चस्व बढ़ गया है। इस जाति के वोट यहां पर बहुत अहमियत रखते हैं।

Related Articles

Back to top button