उत्तराखंड

उत्तराखंडः भाजपा का हमला, कहा अपने गिरेबांन में झांके कांग्रेस

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: भाजपा ने कांग्रेस की ओर से विधानसभा उपाध्यक्ष पद कांग्रेसी विधायक को दिए जाने संबंधी बयान को हास्यास्पद करार दिया। प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि बेहतर होता कि ऐसा बयान देने से पहले पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय अपनी पार्टी व पूर्ववर्ती सरकार की करनी को भी याद कर लेते। उत्तराखंडः भाजपा का हमला, कहा अपने गिरेबां में झांके कांग्रेस

एक बयान जारी कर भाजपा मीडिया प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस को लोकतंत्र की बात करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने हमेशा से ही देश व प्रदेश में लोकतंत्र का मजाक बनाया है। 

PM मोदी ने CM को दिलाया विश्वास, कहा- कुछ भी मत करो बर्दाश्त, हम देंगे पूरा साथ

उन्होंने कहा कि जहां तक विधानसभा उपाध्यक्ष पद का सवाल है तो कांग्रेस यह बताए कि जब भाजपा विपक्ष में थी तो कांग्रेस ने यह पद भाजपा को क्यों नहीं दिया। उस समय भाजपा के विधायकों की संख्या कुछ ही कम थी। मौजूदा विधानसभा में कांग्रेस का हाल सबके सामने है।

 

Related Articles

Back to top button