अन्तर्राष्ट्रीय

उत्तर कोरिया ने समुद्र में दागी तीन मिसाइलें

वाशिंगटन : उत्तर कोरिया ने कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्व में समुद्र में आज तीन बैलिस्टिक मिसाइल दागीं। यह जानकारी अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने दी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा हाल में दिए गए इस संकेत के बावजूद ये परीक्षण किए गए कि प्योंगयांग के लगातार बढ़ रहे परमाणु हथियार कार्यक््रऊमों को रोकने के लिए समझौता किया जा सकता है। अमेरिका पैसिफिक कमांड ने कहा कि ये कम-दूरी की क्षमता वाली मिसाइलें प्रतीत होती हैं। पहली और दूसरी मिसाइल उड़ान भरने में विफल रहीं और ऐसा प्रतीत होता है कि तीसरी मिसाइल में लगभग तुरंत ही विस्फोट हो गया। उसने कहा कि नॉर्थ अमेरिकन ऐरोस्पेस डिफेंस कमांड ने पता लगाया है कि ये मिसाइल प्रक्षेपण गुआम के लिए खतरा पैदा नहीं करते। उत्तर कोरिया ने पहले चेतावनी दी थी कि यदि उसे उकसाया जाएगा तो वह गुआम को निशाना बनाएगा।

व्हाइट हाउस प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने कहा कि ट्रंप को इसकी जानकारी दी गई है और हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं। उत्तर कोरिया ने जुलाई में अमेरिकी मुख्य भूभाग तक पहुंच सकने में सक्षम दो अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रक्षेपण किया था। इसके बाद ट्रंप ने कड़ी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस हफ्ते यह संकेत दिया था कि उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार कार्यक््रऊम के संबंध में उत्तर कोरिया के साथ कोई समझौता किया जा सकता है। उनकी यह टिप्पणी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन के उस बयान के बाद आई थी जिसमें उन्होंने कहा था कि उत्तर कोरियाई शासन की ओर से हाल के दिनों में कुछ संयम देखा गया है, जो अपने पहले नहीं देखा है। टिलरसन ने उस वक्त उम्मीद जताई थी कि यह प्योंगयांग की ओर से उस संकेत की शुरुआत हो सकती है जिसकी अमेरिका को चाह है।

Related Articles

Back to top button