उत्तर प्रदेशलखनऊ

उत्तर प्रदेश में 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

ipsलखनऊ (दस्तक ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के नौ अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। राज्य सरकार की तरफ  से शनिवार देर रात एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस फेरबदल की आधिकारिक जानकारी दी गई। इस फेरबदल में झांसी के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सूर्यनाथ सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के. इजीलियरासने दोनों का तबादला किया गया है। इसके अलावा सिद्घार्थनगर  महाराजगंज और हमीरपुर के पुलिस अधीक्षकों का तबादला किया गया है।

Related Articles

Back to top button