आगामी त्योहारों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को एमडी पीवीवीएनएल ने संभाली कमान
एमडी पीवीवीएनएल द्वारा जनपद बिजनौर के धामपुर मे 33/11 केवी बिजलीघर एवं नव-निर्मित बिजलीघर का निरीक्षण किया गया।
Meerut News: आगामी त्योहारों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पीवीवीएनएल अभी से व्यवस्थाओं में जुट गया है। पीवीवीएनएल एमडी रवीश गुप्ता ने खुद पूरी व्यवस्था की कमान अपने हाथ में ली है। इसके तहत एमडी निरीक्षण के दौरान अनुरक्षण माह के अन्तर्गत किए जा रहे कार्यों एवं विद्युत व्यवस्था की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने अनुरक्षण कार्यो को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धरूप से तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। एमडी पीवीवीएनएल ने बिजलीघर यार्ड की साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। वहीं अधिकारियों को उपभोक्ताओं की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर, निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा है। इस दौरान एमडी ने धामपुर टाउन द्वितीय में निर्माणाधीन नए बिजलीघर का निरीक्षण किया।
वितरण ट्रांसफार्मर के अनुरक्षण कार्यों की जानकारी ली
अनुरक्षण माह के तहत आज एमडी पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० (पीवीवीएनएल) रवीश गुप्ता द्वारा विद्युत वितरण खण्ड-धामुपर के अन्तर्गत 33/11 केवी बिजलीघर धामपुर टाउन-प्रथम एवं मुरादाबाद रोड पर निर्माणाधीन 33/11 केवी बिजलीघर धामपुर टाउन-द्वितीय का भी औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होनें अनुरक्षण माह के अन्तर्गत किए जा रहे कार्यों का साइट विजिट कर जायजा लिया तथा पावर ट्रांसफार्मरों, संबंधित उपकरणों एवं वितरण ट्रांसफार्मर के अनुरक्षण कार्यों की जानकारी ली।
ब्रेकडाउन रजिस्टर, शिकायत रजिस्टर का निरीक्षण
33/11 केवी बिजलीघर धामपुर टाउन-प्रथम का निरीक्षण करने पर प्रबन्ध निदेशक द्वारा निर्देश दिए गए कि अनुरक्षण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धरूप से पूर्ण कराया जाए। बिजलीघर एवं बिजलीघर यार्ड का साफ-सफाई के विशेष प्रबंध किए जाए तथा वाणिज्यिक मानकों में सुधार लाने के भी निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान प्रबन्ध निदेशक ने बिजलीघर पर उपलब्ध अभिलेखों लॉग शीट, ब्रेकडाउन रजिस्टर, शिकायत रजिस्टर आदि अभिलेखों का निरीक्षण किया। प्रबन्ध निदेशक ने निर्देश दिए कि, उपभोक्ताओ को विद्युत आपूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। प्रबन्ध निदेशक ने बिजलीघर यार्ड मे जाकर पावर ट्रांसफार्मर का लोड, ऑयल लेविल अर्थिग, ऑयल टेम्प्रेचर इंडिकेटर आदि की जाँच की जाए एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप अनुरक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए साथ ही फायर एक्सटिंग्विशर, बैट्री चार्जर सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों का रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा।
कन्ट्रोल पैनल की कार्यशीलता की भी जांच की
बिजलीघर पर प्रबन्ध निदेशक ने विद्युत व्यवधान से संबंधित शिकायतों की जानकरी लेते हुए प्रबन्ध निदेशक ने वीसीबी एवं कन्ट्रोल पैनल की कार्यशीलता की भी जांच की। बिजलीघर यार्ड में उन्होनें ट्रांसफार्मर की डब्ल्यू०टी०आई०, ट्रांसफार्मर टेम्प्रेचर एवं ओटीआई टेम्प्रेचर आदि का भी जायजा लिया। इस संबंध में उन्होनें संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुरक्षण कार्यो मे किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए और उपभोक्ताओं की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। प्रबन्ध निदेशक ने आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए, उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अनुरक्षण माह के तहत विद्युत प्रणाली के उच्चीकरण एवं सुदृढीकरण के कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
लो-वोल्टे एवं ट्रिपिंग जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी
33/11 केवी बिजलीघर धामपुर टाउन-प्रथम का निरीक्षण करने के उपरान्त प्रबन्ध निदेशक द्वारा, मुरादाबाद रोड पर निर्माणाधीन 33/11 केवी बिजलीघर धामपुर टाउन-द्वितीय का भी औचक निरीक्षण किया गया। यह नया बिजलीघर धामपुर क्षेत्र मे विद्युत व्यवस्था पर पड रहे अतिरिक्त भार को कम करने के उद्देश्य से बनाया जा रहा है इसके निर्माण एवं संचालन से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को अधिक सुचारू एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी तथा ओवर लोडिग, लो-वोल्टे एवं ट्रिपिंग जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।
31 अक्टूबर 2026 से पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश
मौके पर प्रबन्ध निदेशक ने निर्देश दिए कि 31 अक्टूबर 2026 से पूर्व नए बिजलीघर का निर्माण कार्य पूर्ण कर, उसे चार्ज करते हुए लोड डालने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होनें अनुरक्षण माह के अन्तर्गत विद्युत प्रणाली के उच्चीकरण एवं सुदृढीकरण के कार्यों को भी तेजी से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।



