उत्तर प्रदेशराष्ट्रीयलखनऊ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में ‘सपा….बसपा साफ, भाजपा टॉप’: मौर्य

keshav-mauryaहापुड़: उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनावों में इस बार जनता ‘सपा…बसपा साफ व भाजपा टॉप’ फार्मूले पर मतदान करेगी। उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार व गुंड़ाराज से आम जनता त्रस्त है। मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जनता इस बार भाजपा को पूर्ण बहुमत देगी। मौर्य यहां रविवार को भाजपा जिला कार्यकर्त्ता सम्मेलन से पूर्व पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल है। सपा के गुंडे गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर छात्राआें से अश्लील हरकतें कर रहे हैं, परंतु मुख्यमंत्री चुप्पी साधे बैठे हैं।
उन्होंने कहा कि सपा के मंत्री आज़म खान संविधान निर्माता डॉ. अम्बेडकर का अपमान कर रहे है, परंतु भाजपा डॉ. अम्बेडकर का अपमान बर्दास्त नहीं करेगी। दलित समाज चुनावों में सपा पार्टी का सफाया कर देेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न योजनाआें द्वारा भेजी धनराशी खर्च नहीं कर पा रहे थे। मात्र 14 प्रतिशत ही पीएम योजनाआें का खर्च किया जा रहा है, जबकि अन्य प्रदेश शत प्रतिशत योजनाओं पर धनराशि व्यय कर रहे हैं। समूचे देश में शत प्रतिशत विद्युत आपूर्ति मिले सके इसके सभी राज्य से करार किया गया परंतु उत्तर प्रदेश सरकार ने करार नहीं किया जिस कारण प्रदेश में विद्युत संकट है। इनकी एेसी कार्य शैली के चलते प्रदेश पिछड़ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस प्रशासन के अधिकारी सपा पदाधिकारी के रुप में कार्य कर रहे हैं। एनसीआर के प्राधिकरणों में भ्रष्टाचार का बोल बाला है।….कांग्रेस की जनता ने खाट कर दी है।

Related Articles

Back to top button