टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

उन्‍नाव दुष्कर्म पीड़िता के मामले में सीबीआई के एफआईआर में योगी के मंत्री के दामाद का नाम

लखनऊ : सीबीआई ने उन्‍नाव रेप पीड़िता के कार एक्‍सीडेंट मामले में बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर समेत 10 लोगों को नामजद किया है। चौकाने वाली बात ये है कि नामजद अभियुक्‍तों में योगी सरकार में मंत्री के दामाद का भी नाम शामिल है। इतना ही नहीं वो नवाबगंज से ब्‍लॉक प्रमुख भी है। इसके अलावा नामजद की लिस्ट में आरोपी विधायक का भाई, सेना का रिटायर्ड जवान, वकील और ठेकेदार भी शामिल हैं। रेप पीड़िता के चाचा महेश सिंह की शिकायत पर ये एफआईआर दर्ज किया गया है। इसमें हत्‍या और हत्‍या की कोशिश की धाराएं हैं। अरुण सिंह को योगी सरकार में कृषि राज्य मंत्री रणवेंद्र सिंह का दामाद बताया जा रहा है अरुण सिंह को योगी सरकार में कृषि राज्य मंत्री रणवेंद्र सिंह का दामाद बताया जा रहा है नामजदों में शामिल अरुण सिंह कुलदीप सिंह सेंगर के अति नजदीकी होने के साथ-साथ फतेहपुर जिले के हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि राज्य मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह के दामाद हैं। उन्नाव जनपद की राजनीति में अच्छी पकड़ के अलावा अरुण सिंह का क्षेत्र में खासा प्रभाव है। उन्हें कई बार बड़े नेताओं और अफसरों के बीच भी देखा गया है। इस बाबत पूछने पर राज्य मंत्री धुन्नी ने कहा, हां वो हमारे दामाद हैं। उनका दामाद होना कोई अपराध नहीं है। सामाजिक रिश्तों में कोई भी किसी का दामाद, भतीजा, भाई हो सकता है।

जांच एजेंसियां मामले की पड़ताल कर रही हैं, जो भी चीजें होंगी वो सामने आ जाएंगी। वकील और ठेकेदार का भी नाम शामिल वकील और ठेकेदार का भी नाम शामिल नामजद लोगों में वकील अवेधश सिंह का नाम शामिल है। अवेधश सिंह विधायक कुलदीप सेंगर के मामले को देखते हैं। इस मामले में विधायक के करीबी विनोद मिश्रा, ठेकेदार कोमल सिंह और रिंकू सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अलावा 15-20 लोग अन्य में शामिल है। नामजद आरोपियों के नाम नामजद आरोपियों के नाम दर्ज एफआईआर में कुलदीप सिंह सेंगर, मनोज सिंह सेंगर, विनोद मिश्रा, हरिपाल सिंह, नवीन सिंह, कमल सिंह, अरुण सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, रिंकू सिंह, वकील अवधेश सिंह को आरोपी बनाया गया है। इसमें हरिपाल सिंह और रिंकू सिंह रेप केस में आरोपी शशि सिंह के पति और बेटे हैं। कोमल सिंह विधायक के भाई मनोज सिंह के दोस्त हैं। नवीन सिंह विधायक के राइट हैंड कहे जाते हैं। ज्ञानेंद्र सिंह पत्रकार हैं और कुलदीप के खास दोस्तों में से हैं।

Related Articles

Back to top button