उत्तर प्रदेशफीचर्डराष्ट्रीयलखनऊ

उप्र के नए डीजीपी बने रिजवान अहमद

rijwanलखनऊ (दस्तक ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) देवराज नागर की मंगलवार को हुई सेवानिवृत्ति के बाद शाम को राज्य सरकार ने वर्ष 1978 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रिजवान अहमद को नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया। राजकीय रेलवे पुलिस के पूर्व डीजी रिजवान अहमद के जल्द ही कार्यभार ग्रहण करने की उम्मीद जताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रिजवान अहमद को शासन ने उप्र पुलिस की कमान सौंपी है। रिजवान भी दो महीने बाद फरवरी 2०14 में सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। डीजीपी नियुक्त किए जाने के बाद रिजवान अहमद ने कहा कि उप्र में कानून व्यवस्था कोई समस्या नहीं है। यदि सही नेतृत्व हो तो इससे आसानी से निपटा जा सकता है। उन्होंने कहा कि उप्र पुलिस हर चुनौती से निपटने में सक्षम है। राज्य की पुलिस को और चौकस बनाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button