उत्तर प्रदेशलखनऊ

उप्र में तापमान गिरा

tapmanलखनऊ (दस्तक ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित सूबे के अन्य हिस्सों में सुबह कोहरा छाया रहा। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। उप्र मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से राज्य के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और कोहरे का असर भी देखा जा रहा है। पश्चिमी उप्र की तुलना में पूर्वी उप्र और बुंदेलखंड के इलाकों में कोहरे का असर ज्यादा दिखाई दे रहा है। अधिकारियों के मुताबिक गुरुवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 3० डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। राजधानी के अलावा वाराणसी का न्यूनतम तापमान 14. 3 डिग्री  इलाहाबाद का 16 डिग्री  कानपुर का 15 डिग्री और गोरखपुर का 15. 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button