Lucknow News लखनऊPolitical News - राजनीतिState News- राज्यउत्तर प्रदेशफीचर्ड

उप्र में पूर्व मंत्री ने निधन से मंत्रिमंडल विस्तार टला

purvलखनऊ (दस्तक ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री राजाराम पांडेय के निधन के चलते अखिलेश यादव सरकार का शुक्रवार को होने वाला मंत्रिमंडल विस्तार स्थगित कर दिया गया है। शुक्रवार सुबह 1० बजे राजभवन में अखिलेश सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार होना था लेकिन गुरुवार देर रात सपा विधायक पांडेय के निधन के बाद अब इसे टाल दिया गया है। विस्तार की अगली तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है। पांडेय (58 वर्ष) राज्य की अखिलेश यादव सरकार में खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री रह चुके थे। उन्हें महिला अधिकारियों के लिए अभद्र टिप्पणी करने के मामले में गत 15 अप्रैल को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया था। मंत्रिमंडल के शुक्रवार को होने वाले विस्तार के बीच पांडेय ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। राजभवन कालोनी के अपने आवास में लौटने के फौरन बाद उन्हें उल्टी होने लगी और वह बेहोश हो गए। उनके कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें मध्यरात्रि में फौरन सिविल अस्पताल ले जाया गया  लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पांडेय प्रतापगढ़ जिले के विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पांडेय के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button