टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

ऋषि कपूर के निधन पर PM मोदी समेत कई हस्तियों ने जताया दुख

नई दिल्ली: फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर का आज निधन हो गया।ऋषि कपूर 67 साल के थे। फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट से इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि वो चला गया..ऋषि कपूर..चले गए..।मैं बुरी तरह टूट गया हूं। ऋषि कपूर के परिवार की ओर से इसकी आधिकारिक सूचना भी दे दी गई है।ऑफ़िशियल स्टेटमेंट के मुताबिक, ऋषि कपूर ने गुरुवार को सुबह 8:45 मिनट पर इस दुनिया को अलविदा कहा। इसमें बताया गया कि ऋषि कपूर पिछले दो साल से leukemia से पीड़ित थे।

इससे पहले बुधवार(29 अप्रैल) को एक्टर की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। उनका इलाज़ मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल में चल रहा था। फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर देश भर में शोक की लहर है। देश के राजनेता भी ऋषि कपूर की मौत पर अपना शोक व्यक्त कर रहे हैं।

ऋषि कपूर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, बहुआयामी, प्रिय और जीवंत…ये ऋषि कपूर जी थे। वह प्रतिभा का पावरहाउस थे।मैं हमेशा सोशल मीडिया पर भी अपनी बातचीत को याद करूंगा।वह फिल्मों और भारत की प्रगति के बारे में भावुक थे।उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि जाने माने फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के निधन से दुखी हूं। उन्होंने अपने अनमोल अंदाज और अदाकारी से अपने प्रशंसकों के दिलों में खास जगह बनाई। दुख की इस घड़ी में मेरे विचार, उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऋषि कपूर के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि भारतीय सिनेमा के लिए यह एक भयानक सप्ताह है, जिसमें एक और किंवदंती अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया है। एक अद्भुत अभिनेता, पीढ़ी दर पीढ़ी एक विशाल प्रशंसक के साथ, वह बहुत याद किया जाएगा। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना।

Related Articles

Back to top button