राष्ट्रीय

एक कांस्टेबल ने श्रावण में नग्न रहने और भस्म लगाने की अनुमति मांगी

gujarat_police_17_06_2016अहमदाबाद। पवित्र सावन महीने में लोग पुण्य कमाने का कोई मौका नहीं गंवाते। अब एक पुलिस कर्मचारी ने पूरे सावन माह नग्न रहने और शरीर पर भस्म लगाने की अनुमति कथिततौर पर अपने अधिकारियों से मांगी है। सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हुआ है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यह वही पत्र है जो उसने पुलिस आयुक्त को लिखा गया है। कंस्टेबल के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

शहर के राणिप पुलिस थाने के इस कांस्टेबल ने शहर पुलिस आयुक्त शिवानंद झा को चिट्ठी लिखकर अनुमति मांगी है। विषय का उल्लेख कर उसने लिखा था कि वह सावन महीने में कर्मकांड करता है। उसका गुरु गिरनारी होने के कारण उसे महीने भर नग्न रहने तथा शरीर पर भस्म लगाने की अनुमति दी जाए। यह पत्र 12 जून को लिखा गया था। इसमें आउट और इन वर्ड के नम्बर भी दर्शाये गए हैं।

हालांकि पुलिस कांस्टेबल और राणिप पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक वी.बी पटेल ने कहा है कि सोशल मीडिया में इस आशय के समाचार से पुलिस कांस्टेबल परेशान हो गया है। उसने इस प्रकार का कोई पत्र नहीं लिखा है।

 

Related Articles

Back to top button