फीचर्डराष्ट्रीय

एक जनवरी को दुनियाभर में जन्मे सबसे ज्यादा भारत में बच्चे: यूनिसेफ

माना जा रहा है कि नए साल के पहले दिन दुनियाभर में 395,000 बच्चों ने जन्म लिया। भारत में इस दिन जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या 70,000 है, जो कि दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले सर्वाधिक है। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) से मिली है।

एक जनवरी को दुनियाभर में जन्मे सबसे ज्यादा भारत में बच्चे : यूनिसेफ

ऐसा माना जा रहा है कि कैलेंडर में 2019 की शुरूआत में दुनिया भर में 395,072 बच्चों का जन्म होगा। अनुमान है कि इनमें से आधे से ज्यादा बच्चे भारत, चीन, पाकिस्तान, संयुक्त राज्य अमेरिका और बांग्लादेश सहित आठ देशों में जन्में हैं।

इस  देश में जन्में इतने बच्चे

भारत 69,944

चीन में 44, 940 बच्चे

नाइजीरिया में 25,685 बच्चे

पाकिस्तान में 15,112 बच्चे

इंडोनेशिया में 13, 256 बच्चे

अमेरिका में 11,086 बच्चे

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो 10,053 बच्चे

बांग्लादेश में 8,428 बच्चे

नया साल आते ही सबसे पहले फिजी में बच्चों का जन्म हुआ जबकि सबसे अंत में अमेरिका में बच्चों का जन्म हुआ। यूनिसेफ ने सभी राष्ट्रों से प्रत्येक नवजात बच्चों के स्वस्थ और जीवित रहने के अधिकार को सुनिश्चित करने को कहा है।
एजेंसी की उप कार्यकारी निदेशक शार्लेट पेट्री गोर्निटज्का ने दुनिया के देशों से प्रत्येक बच्चे के जीवित रहने के अधिकार सहित उनके अन्य अधिकारों को सुनिश्चित करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button