राष्ट्रीय

एक फोटो से खुला साक्षी-अनुष्का के कनेक्शन का राज

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा वैसे तो हमेशा ही विराट कोहली के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन इस बार वह चर्चा में हैं, इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की बीवी साक्षी को लेकर। जी हां, दोनों के बीच एक ऐसा कनेक्शन है, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। दरअसल अनुष्का शर्मा और साक्षी धौनी की एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस फोटो में साक्षी और अनुष्का के बीच एक पुराना रिश्ता साफ नजर आ रहा है। अनुष्का के फैन क्लब ने एक फोटो ट्वीट की है, जो कि अनुष्का और साक्षी के बचपन की फोटो है। यह फोटो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह तस्वीर दोनों के स्कूल के दिनों की है। यह उस वक्त की फोटो है, जब दोनों असम के मार्घेरिटा के सैंटमैरी स्कूल से एक साथ पढ़ाई करती थीं। फोटो में साक्षी और अनुष्का बहुत छोटी हैं और बेहद क्यूट नजर आ रही हैं। अनुष्का ने पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ है, तो साक्षी परी बनी हुई हैं। बता दें कि साक्षी और अनुष्का स्कूल के दिनों से ही अच्छी दोस्त हैं।

Related Articles

Back to top button