टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

एक बार फिर से दाउद इब्राहिम रच रहा है दिल्ली पर हमले की साजिश

Dawood-Ibrahim_565db0d021dc4एजेंसी/ नई दिल्ली : अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम एक बार फिर से दिल्ली पर हमले की साजिश रच रहा है। खुफिया एजेंसियों ने इस मामले में अलर्ट जारी किया है। खबरों के अनुसार, खुफिया एजेंसियों का कहना है कि दाउद दिल्ली को निशाना बनाने की साजिश कर रहा है।

कहा जा रहा है कि उसके निशाने पर दिल्ली एयरपोर्ट, दिल्ली विधानसभा व दिल्ली रेलवे स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण स्थान हो सकते है। इस खबर के सामने आने के बाद से देश की राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। 1993 में हुए सीरियल बम बलास्ट के लिए भी दाउद ही दोषी है।

इस हमले में दो सौ से अधिक बेगुनाहों की जानें गई थी। इसके बाद दाउद औऱ उसके परिवार ने भारत छोड़ दिया था। वो भारत के अपराधियों की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है। भारत के ऐतराज के बावजूद पाकिस्तान में दाऊद को आईएसआई की सरपरस्ती हासिल है और वो बड़ी ठाठ से अपने भाइयों और बड़े कुनबे के साथ कराची के क्लिफटन रोड के बंगले में रहता है और वहीं से डी कंपनी चलाता है।

Related Articles

Back to top button