उत्तर प्रदेशफीचर्डराज्यराष्ट्रीय

एक मई को बनारस आएंगे मोदी, ये है पूरा कार्यक्रम

narenra-modi_1460576645पहली मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी प्रवास के दौरान शाम के समय संकटमोचन संगीत समारोह में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र काशी में छह घंटे 40 मिनट का वक्त गुजारेंगे। डीरेका गेस्ट हाउस में शहर के गण्यमान्य लोगों से मुलाकात करेंगे। इससे पहले अस्सी घाट पर गीत-संगीत की महफिल ‘शाम-ए-बनारस’ में पीएम के शामिल होने की योजना थी लेकिन देर शाम हुई बैठक में सुरक्षा कारणों से इसे रद्द कर दिया गया।

प्रधानमंत्री के काशी आगमन का प्रारंभिक प्रोटोकाल जिला प्रशासन के पास आ गया है। इसके साथ ही तैयारियों को अंतिम रूप देने की मशक्कत और तेज हो गई है। प्रधानमंत्री का अपने संसदीय क्षेत्र बनारस का यह सातवां दौरा है। एडीएम प्रोटोकाल ओम प्रकाश चौबे के अनुसार प्रधानमंत्री सुबह 10:50 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट आएंगे। वहां से हेलीकाप्टर से बलिया जाएंगे। बलिया से लौटकर प्रधानमंत्री अपराह्न 2:10 बजे डीरेका आएंगे।

डीरेका गेस्ट हाउस में कुछ देर विश्राम करने के बाद शहर के गण्यमान्य लोगों से मिलेंगे। इसके बाद ई-रिक्शा बांटेंगे। फिर प्रधानमंत्री सामने घाट स्थित ज्ञानप्रवाह जाएंगे। उसके बाद पीएम तीसरी बार अस्सी घाट पहुंचेंगे। जहां वह पहले ई-बोट का वितरण करेंगे, फिर संकटमोचन बाबा के दरबार में हाजिरी लगाकर वहां संगीत समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से बाबतपुर पहुंचेंगे। जहां से रात 8:50 बजे विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

पीएम का प्रारंभिक प्रोटोकाल
सुबह 10:50 बजे ———- बाबतपुर एयरपोर्ट पर दिल्ली से आगमन
10:55 बजे ———- हेलीकाप्टर से बलिया रवाना
2:10 बजे ———- बलिया से डीरेका हेलीपैड पर आगमन
2:20 से 3 बजे ———- डीरेका गेस्ट हाउस में विश्राम करेंगे
3:05 बजे ———- डीरेका हाल में आएंगे
3:05 से 4:05 तक ———- शहर के गण्यमान्य लोगों से बातचीत करेंगे
4:15 बजे ———- डीएलडब्ल्यू मैदान में ई रिक्शा बांटेंगे
5:15 बजे ———- ज्ञानप्रवाह सामनेघाट पहुंचेंगे
5:15 से 5:45 बजे ———- ज्ञानप्रवाह का भ्रमण करेंगे
6:05 बजे ———- अस्सी घाट आएंगे
6:05 से 7:05 बजे ———- ई-बोट का वितरण करेंगे
7:10 से 7:55 बजे ———- संकटमोचन संगीत समारोह में शामिल होंगे
8 बजे ———- अस्सी से बाबतपुर सड़क मार्ग से रवाना होंगे
8:45 बजे ———- बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे
8:50 बजे ———- बाबतपुर से दिल्ली रवाना होंगे

Related Articles

Back to top button