अन्तर्राष्ट्रीय

एक लाख स्टाफ की करेगी छंटनी चीन की कंपनी

दस्तक टाइम्स/एजेंसी
china companyबीजिंगः कंपनी में कर्मचारियों की छंटनी होना आम बात है। चीन की एक कोयला कंपनी ने भी अपनी कंपनी से कर्मचारियों की छंटनी करने की सोची है। यह कंपनी अपने 1 लाख कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने वाली है। यह संख्या कंपनी के कुल कर्मचारियों का 40 फीसदी है। यह घोषणा उस दौरान हुई है जब चीन के राष्ट्रपति अमरीका के अपने दौरे पर हैं। चीन की डगमगाती अर्थव्यवस्था की खबरों को खारिज करते हुए उन्होंने अमरीका सहित पूरी दुनिया को बताया कि चीन में सब कुछ ठीक-ठाक है और उनका देश जीडीपी के अपने 7 फीसदी विकास दर के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेगा। मरीका में चीन की कद्दावर मौजूदगी का ज्यादातर श्रेय पिछले कुछ साल के दौरान हासिल की गई उसकी आर्थिक तरक्की को जाता है। यह अलग बात है कि एक समय में 10 फीसदी की विकास दर हंसते-खेलते हासिल करने वाली चीन की अर्थव्यवस्था अब 7 फीसदी विकास के लिए भी बहुत संघर्ष कर रही है।
कंपनी का कहना है कि उसने अपने नुक्सान को कम करने के लिए छंटनी का विकल्प चुना है और अगले 3 महीने के दौरान यह छंटनी की जाएगी। कंपनी में फिलहाल 240,000 कर्मचारी काम करते हैं। कंपनी के अध्यक्ष वांग ने कहा कि कंपनी को नुकसान से उबारने के लिए यह रास्ता चुना गया। कंपनी अपने नुकसान की भरपाई और कर्ज चुकाने के लिए नॉन कोल कारोबार को भी बेचेगी। बताया जा रहा है कि चीन में कई सरकारी स्वामित्व की कोयला कंपनियों को इसी तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह दिक्कत अर्थव्यवस्था में लगातार गिरावट के कारण काफी गंभीर होती जा रही है।

Related Articles

Back to top button