टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

एक सप्ताह में 1 लाख तक पहुंच सकती है अमरनाथ यात्रियों की संख्या

amarnath_577f2f3b4ef3fएजेंसी/ श्रीनगर : 2 जुलाई से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा में पवित्र शिवलिंग के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पहले सप्ताह में ही 1 लाख तक पहुंचने की संभावना है। 2 तारीख को श्रद्धालुओं के पहले जत्थे ने दर्शन किया। अधिकारियों के अनुसार, यात्रा के छठें दिन 15,593 यात्रियों ने पवित्र गुफा के दर्शन किए।

अब तक कुल 86,696 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए है। एक सप्ताह के बाद इस यात्रा के रास्ता में बदलाव होगा और यात्रा बालटाल से पहलगाम मार्ग से शुरु की जाएगी।

आशंका है कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या से बर्फ की बनी शिवलिंग तेजी से पिघल रही है। इस साल यात्रा करने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या 3 लाख तक पहुंच सकती है।

Related Articles

Back to top button