व्यापार
एयर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन की सीधी उड़ान आज से

अ
हमदाबाद : एयर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन की पहली सीधी उड़ान आज से शुरू होगी। एयरलाइंस के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि यह उड़ान मंगलवार सुबह सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी लंदन यात्रा के दौरान घोषणा की थी कि अहमदाबाद से लंदन की सीधी उड़ान सेवा शुरू की जाएगी।
एयर इंडिया के कार्यकारी निदेशक (कारपोरेट मामले) अनिल मेहता ने कहा, यह दैनिक उड़ान होगी। पहली उड़ान ‘एआई-131’ अहमदाबाद से सुबह 4:30 बजे रवाना होगी और 5:45 पर मुंबई पहुंचेगी। मुंबई से यह 7.05 बजे रवाना होगी।



