अन्तर्राष्ट्रीयस्पोर्ट्स

एशियाई खेल : दुष्यंत ने रोइंग में दिलाया कांस्य

dushyant-rowing jepgrowing_1इंचियोन। भारतीय रोअर दुशियांत दुष्यंत ने स्वर्ण जीतने का सुनहरा मौका गंवा दिया और 17वें एशियाई खेलों के पांचवें दिन पुरुषों के लाइट सिंगल स्क्ल्स में उन्हें कांस्य से संतोष करना पड़ा। मौजूदा एशियाई खेलों में रोइंग में भारत का यह पहला पदक है। भारत ने 2010 ग्वांग्क्षू खेलों में रोइंग में एक स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य जीता था। दुष्यंत 2000 मीटर के फासले तक अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे था लेकिन उसके बाद उसने लय खो दी और 7 : 26.57 का समय निकालकर तीसरे स्थान पर रहा। हांगकांग के वान होइ लोक ने 7 : 25.04 के साथ स्वर्ण जीता जबकि दक्षिण कोरिया के हाकबोएम ली दूसरे स्थान पर रहे जिन्होंने 7 : 25.95 का समय निकाला।एजेंसी

Related Articles

Back to top button