ज्ञान भंडार

ऐसे लोगों की किस्मत हमेशा देती है उनका साथ, जीवन में मिलती है सफलताएं

ज्योतिष के अनुसार सप्ताह के हर दिन का महत्व होता है। ज्योतिष में सप्ताह के 7 दिन कुछ विशेष उपाय बताए गए है जिसका पालन करने से हमेशा घर में सुख-समृद्धि आती है और हर काम में सफलता प्राप्त होती है।

सोमवार का दिन भगवान शिव का माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति सोमवार के दिन सफेद या चांदी के रंग का कपड़ा पहनते हैं उनकी परेशानियां दूर हो जाती है।

मंगलवार का दिन हनुमानजी को समर्पित होता है। मंगलवार के दिन जो व्यक्ति लाल कपड़े पहनता है और भगवान हनुमान को लाल रंग का भोग लगाता है उसे हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।

बुधवार का दिन भगवान गणेश का माना जाता है। बुधवार के दिन हरे रंग का कपड़ा पहनने से मनोकामना की पूर्ति होती है और रुके हुए काम पूरे होते हैं। भगवान गणेश को हरी दूर्वा बहुत ही प्रिय होती है।

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और साईं बाबा का माना जाता है। इस दिन पीले रंग का कपड़ा पहनना शुभ होता है। पीला रंग बृहस्पति ग्रह का प्रिय रंग माना गया है।

शुक्रवार का दिन देवी का दिन होता है। इस दिन देवी को लाल रंग का कपड़ा और भोग चढ़ाने से माता की कृपा मिलती है। इस दिन अपनी किस्मत को चमकाने के लिए लाल और गुलाबी रंग का कपड़ा पहनना बहुत शुभ होता है।

शनिवार का दिन शनिदेव का होता है। शनिदेव को न्याय का देवता माना गया है। शनिदेव को काला और नीला रंग बहुत प्रिय होता है। इस दिन काले या नीले रंग का कपड़ा पहनना चाहिए। ऐसे में शनिदेव की कृपा से हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।

रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा होती है। इस दिन जो व्यक्ति लाल रंग के कपड़े और सूर्य देव को जल देता है उनकी कुंडली में सूर्य मजबूत होता है।

Related Articles

Back to top button