स्पोर्ट्स

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने राज्य के हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने टोक्यो ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन वाली भारतीय हॉकी टीमों में शामिल राज्य के खिलाड़ियों का यहां कलिंगा स्टेडियम में सम्मान किया। ओडिशा की तरफ से दीप ग्रेस एक्का, नमिता टोप्पो, बीरेंद्र लाकड़ा अमित रोहिदास शामिल थे।

पटनायक ने बीरेंद्र अमित को ढाई-ढाई करोड़ रूपये ईनाम के रूप में दिए जो भारतीय पुरुष हॉकी टीम में शामिल थे, जिसने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता है। मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य पुलिस विभाग में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के रूप में नियुक्ति के लिए प्रस्ताव पत्र भी दिए। पटनायक ने देश के लिए कांस्य पदक जीतने में खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।

कार्यक्रम में दीप ग्रेस नमिता को 50-50 लाख रूपये दिए जो महिला टीम में शामिल थीं। मुख्यमंत्री ने महिला टीम के सेमीफाइनल में पहुंच इतिहास रचने की सराहना की। मुख्यमंत्री ने इनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए इन्हें सलाह दी कि टीम ऐसे ही कड़ी मेहनत करती रहे देश के लिए पदक लाए। पटनायक ने साथ ही भविष्य में भी इन्हें पूरी सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button