राष्ट्रीय

ओडिशा में अभी से ही गर्मी का कहर, भुवनेश्वर में पारा 42.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

heat-wave_650x400_71433138188एजेन्सी/ भुवनेश्वर: ओडिशा में गर्मी के बढ़ते कहर के बीच राजधानी भुवनेश्वर में इस महीने के पिछले तमाम रिकार्ड तोड़ते हुए तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मौसम अधिकारी ने बताया कि राज्य के तीन अन्य जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। औद्योगिक शहर अंगुल में तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस, बोलनगीर में 40 डिग्री सेल्सियस और तितलागढ़ में 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम अधिकारी ने बताया उच्च तापमान के साथ भुवनेश्वर में उमस का स्तर 88 प्रतिशत रहा। आज दूसरा दिन था, जब तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को शहर में तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं साल 2014 में 30 मार्च को शहर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Related Articles

Back to top button