अन्तर्राष्ट्रीय

ओबामा को नोबेल पुरस्कार दिए जाने पर ट्रंप ने जताई हैरानी, कहा- मेरे साथ अन्याय

संयुक्त राष्ट्र में सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक पुरानी टीस फिर उभर आई और उन्होंने कहा कि यह अन्याय है कि उन्हें कभी नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिला। उन्होंने शिकायत भरे लहजे में कहा, ‘मुझे कई चीजों के लिए नोबेल पुरस्कार मिलता अगर वे इसे निष्पक्ष तरीके से देते लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।’ वह संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ द्विपक्षीय बैठक में बोल रहे थे।

ओबामा को नोबेल दिए जाने पर जताई हैरानी
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में उनके पूर्ववर्ती बराक ओबामा को साल 2009 में दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार दिए जाने पर हैरानी जताई। ओबामा को शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।

उन्होंने कहा, ‘उन्होंने ओबामा के राष्ट्रपति बनने के तुरंत बाद उन्हें पुरस्कार दे दिया और उन्हें पता तक नहीं था कि उन्हें यह क्यों मिला। आप जानते हैं? मैं बस इस बात पर उनसे सहमत हूं।’

Related Articles

Back to top button